फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, event, political, INLD, BJP, Congress, CM, Chautala, sonepat

भाजपा नेताओं के भड़काऊ भाषणों से बिगड़ा प्रदेश का माहौल : चौटाला

Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, गोहाना
अमर उजाला/ ब्यूरो, गोहाना Updated Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, event, political, INLD, BJP, Congress, CM, Chautala, sonepat
सद्भावना सम्मेलन - फोटो : sonepat
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने गरीब समाज के उत्थान के लिए कानून बनाने का काम किया था। उन्हीं की बदौलत आज गरीब समाज अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम है। वर्तमान सरकार ने जाति-पाति का जहर घोलने का काम किया है। आरक्षण की आड़ में प्रदेश का माहौल खराब किया गया। बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी भड़काऊ बयान देकर प्रदेश में अशांति फैलाई। यही काम रोशनलाल आर्य ने किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कोई लगाम नहीं लगाई।
विज्ञापन


गांव भैंसवाल कलां में रविवार को इनेलो द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर सद्भावना सम्मेलन में अभय सिंह चौटाला ने यह बात कही। सम्मलेन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने की, जबकि संयोजन डॉ. कपूर नरवाल ने किया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा भी प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में पीछे नहीं रहे। इनके ही इशारो पर प्रो. वीरेद्र सिंह जैसे लोगों ने आरक्षण की आड़ में प्रदेश में आगजनी की वारदात करवाई गईं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा  पूरा नहीं किया है। यह सरकार मात्र जुमलों की सरकार बनके रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रामपाल माजरा, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, बलदेव बाल्मीकि, बलजीत नैन, अजमेर मलिक, राजकुमार रिढाऊ, डॉ. रामकुमार सैनी, रमेश खटक, कुणाल गहलावत, प्रमिला मलिक, सुरेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed