{"_id":"61b25cc38d0af574bb4edfb9","slug":"sonam-recovers-from-knee-and-elbow-injuries-prepares-for-cmmonwealth-and-asian-games-sonipat-news-rtk6322598128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटने व कोहनी की चोट से उबरीं सोनम, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटने व कोहनी की चोट से उबरीं सोनम, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटीं
विज्ञापन
भाई मोहित के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान सोनम मलिक। संवाद
- फोटो : Sonipat
भूपेंद्र धुरान
गोहाना। जिस कोहनी व घुटने की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान सोनम मलिक को ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा था, वह अब उस चोट से पूरी तरह उबर गई हैं। चोट से उबरने के बाद सोनम ने आगामी कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स की भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए वह पैतृक गांव की अकादमी में हर रोज सुबह-शाम पांच घंटे से अधिक अभ्यास कर रही हैं। सोनम का कहना है कि आगामी दोनों गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए हर चुनौती पार करूंगी।
सोनम मलिक गोहाना उपमंडल के गांव मदीना की रहने वाली हैं। ओलंपिक के बाद से ही वह अपने घर पर ही रह रही हैं। चूंकि ओलंपिक से पहले उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिस कारण उन्हें ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब सोनम पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोनम ने बताया कि घुटने के साथ ही वर्ष 2019 में लगी कोहनी की चोट भी अब तक परेशान कर रही थी। ओलंपिक के बाद मिले समय में उसने घुटने के साथ ही कोहनी की चोट को भी ठीक कर लिया है और पहले की तरह अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
सोनम ने कहा कि अगस्त-2022 में इंग्लैंड में कॉमनवेल्थ और सितंबर में चीन में एशियन गेम्स होने हैं। इससे पहले मार्च-अप्रैल में साई में ट्रायल भी होने हैं। इसी को लेकर पैतृक गांव की नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल अकादमी में हर रोज चार से पांच घंटे अभ्यास कर रही हूं। सोनम का कहना है कि ट्रायल में साक्षी, संगीता समेत अन्य पहलवान भी हिस्सा लेंगी। ऐसे में दोनों गेम्स से पहले आने वाली सभी चुनौतियों को पार करने के लिए मेहनत की जा रही है। सोनम ने कहा कि इसी मेहनत के दम पर दोनों गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक भी प्राप्त करूंगी। उनके साथ भाई मोहित मलिक भी मौजूद रहे। संवाद