फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonam missed the medal in the first match, father encouraged daughter on phone

पहले ही मैच में पदक से चूकीं सोनम, पिता ने फोन पर बढ़ाया बेटी का हौसला

Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sonam missed the medal in the first match, father encouraged daughter on phone
सोनम के मैच हारने पर मायूस हुए सोनम के पिता। - फोटो : Sonipat
टोक्यो ओलंपिक में हुए पहले ही मैच में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सोनम मलिक पदक से चूक गईं। इसके बावजूद पिता ने घर से फोन पर बात कर सोनम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। खेल में हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। महज 19 साल की उम्र में सोनम का ओलंपिक तक पहुंचना गौरव की बात है।
विज्ञापन

सोनम मलिक मूलरूप से गांव मदीना की रहने वाली हैं। मंगलवार को सुबह उसका मैच शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने गांव के शिव मंदिर में हवन करके सोनम के पदक जीतने की कामना की। हवन में सोनम के पिता राजेंद्र मलिक और गांव की अकादमी के कोच अजमेर मलिक ने ग्रामीणों के साथ आहुतियां डालीं। इसके बाद उन्होंने घर पर आकर ग्रामीणों के साथ सोनम का मैच भी देखा। सोनम के पहले ही दोनों प्वाइंट पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सोनम की हार के बाद पिता राजेंद्र मलिक एक बार तो मायूस नजर आए और मां भी भावुक हुईं। इस पर ग्रामीणों ने उनका हौसला बढ़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सोनम पर नाज है। उसके कारण ही गांव की पहचान प्रदेश व देश के साथ ही विदेशों में भी हुई। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि सोनम भविष्य में पदक जरूर लेकर आएगी।
विज्ञापन

मैच से पहले और बाद में सोनम ने की पिता से बातचीत
सोनम का मैच सुबह करीब 8:45 बजे शुरू हुआ था। इससे पहले उसका वजन किया गया। इस दौरान उसने अपने पिता से फोन पर बातचीत की। इस पर सोनम को पिता राजेंद्र ने बेहतर तरीके से खेलने को कहा। मैच खत्म होने के बाद भी सोनम ने अपने पिता व मां से बातचीत की। इस पर सोनम ने पिता ने शारीरिक दिक्कत के चलते जीत न पाने की बात कही। उसका हौसला बढ़ाते हुए पिता ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। अगर हार होती है तो उससे घबराना नहीं चाहिए। अभी जीवन में और मेहनत करनी है। अगर मेहनत करते रहोगे तो उन्हें पदक जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed