फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son murdered both mother and motherly love

Sonipat News: बेटे ने मां और ममता दोनों का किया कत्ल

Tue, 21 May 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Son murdered both mother and motherly love
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में बेटे ने रिश्तों को कलंकित करते हुए मां के साथ ही ममता का भी कत्ल कर दिया। चार बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे के जन्म पर जिस मां ने खूब खुशी मनाई थी, आज उस इकलौते बेटे ने ही कस्सी से मां की गर्दन पर वार कर उनकी जिंदगी लील ली। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि जिस बेटे को मां की सेवा करनी चाहिए थी उसने ही उसकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन


दोपहर बाद मां की हत्या का पता लगने पर बिलखते हुए मायके पहुंची राजबाला की बेटियां भी एक ही बात कह रही थी कि जो मांग रहा था उसे वह दे देती मां, कम से कम तेरी जान तो ना जाती। राजबाला जिस घर को बना रही थी उसके लिए तैयार किए गए सीमेंट-रेती के मिक्सचर में उनका शव औंदे मुहं पड़ा था और गर्दन से खून निकल रहा था। राजबाला पहले सोनीपत में रहती थी। ढाई साल पहले अनबन होने पर गांव में आकर अकेली ही रहने लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि राजबाला के पास 13 बीघे जमीन है। वहीं उनका एक घर सोनीपत में भी था, जिसे राजबाला ने बेच दिया था। अब मोहित सोनीपत में किराये पर रहता था। अंदेशा है कि घर को बेचने के बाद ही मां व बेटे के बीच विवाद बढ़ा हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले खेड़ी मनाजात में बहाया था मां का खून
गांव गढ़ी सिसाना से पहले खेड़ी मनाजात में बेटे ने ही मां का खून बहाया था। लोग 7 अप्रैल के निर्मला हत्याकांड को अभी भूले नहीं थे कि अब राजबाला की हत्या हो गई। सभी की जुबान था कि मां जैसे पवित्र रिश्ते के साथ बेटे ममता का भी कत्ल कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed