फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son just turned killer

दामाद ही निकला हत्यारा

Thu, 31 Jul 2014 12:21 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव हरसाना में दो दिन पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही दामाद था। बेटी और दामाद के झगड़े के बीच में आना महिला की हत्या का कारण बना। दामाद को अपनी सास का बीच में आना रास नहीं आया और उसने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया।
 आरोपी दामाद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शक के आधार पर गिरफ्तार किये गये आरोपी दामाद ने प्रारंभिक पूछताछ में ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी सुरेश निवासी नई बसौदी जिला सोनीपत का रहने वाला है। सुरेश को पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 7 की सीमा से काबू किया गया। कमलेश की हत्या के बाद ही पुलिस के शक के दायरे में सुरेश था। सुरेश को पहले शक के आधार पर काबू किया गया था पूछताछ में सुरेश ने सच बता दिया। सुरेश ने बताया कि उसकी शादी कमलेश की लड़की सोनिया के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय से उसका और सोनिया का पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े में उसकी सास कमलेश बीच में पड़ रही थी। इसी कारण रंजिश के चलते उसने कमलेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
28 जुलाई को गांव हरसाना निवासी कमलेश का शव उसके घर में पड़ा मिला था।
कमलेश के गले पर निशान थे और साथ ही उसके चेहरे को भी गैस सिलेंडर से कुचला गया था। कमलेश का बेटा जब घर पहुंचा तब जाकर मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमलेश के भाई नीटू निवासी नांगल कलां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

यूं पकड़ में आया सुरेश
कमलेश की हत्या के बाद पुलिस भी असमंजस में थी, क्योंकि कमलेश का आस-पड़ोस में भी किसी के साथ कोई खास दुश्मनी नहीं थी। इसके बाद जांच की तो पता चला कि कमलेश की बेटी और दामाद का आपस में अक्सर झगड़ा होता था। इसी कारण सोनिया कई बार अपनी मां के घर आ जाती थी। इस प्वाइंट को पकड़ कर पुलिस ने जांच की और सुरेश से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही सुरेश टूट गया और सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed