{"_id":"66512458c205f2dcf80f3f05","slug":"son-accused-of-murdering-mother-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118706-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मां की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मां की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार
Sat, 25 May 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी उसके बेटे मोहित को खरखौदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी अपनी मां से पहले बेची गई संपत्ति के पैसे मांगने के साथ ही राजबाला पर घर बेचने का भी दबाव बना रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।
गांव गढ़ी सिसाना में निवासी राजबाला अपने घर का निर्माण करवा रही थीं। 21 मई को सुबह करीब 11 बजे बेटा मोहित जो सोनीपत में अपनी पत्नी के साथ रहता है वह गांव में पहुंचा था। जहां पर उसका उनकी मां के साथ विवाद हुआ जो इस कदर बढ़ गया कि मोहित ने आवेश में पास ही रखी कस्सी से मां की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई रामरूप ने भांजे मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद से ही खरखौदा पुलिस सहित दो अन्य टीमें मोहित की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। एएसआई वेदपाल ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उनकी मां ने कुछ दिन पहले संपत्ति बेची थी, जिसमें से कुछ ही पैसे उसे दिए गए थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि मोहित चाहता था कि सारी संपत्ति को बेचकर पैसा उसे दे दिया जाए, इसी को लेकर उस दिन विवाद हुआ था।