{"_id":"68b35e0fce95a4bf6f0b18c6","slug":"somewhere-they-did-sankirtan-and-somewhere-they-showered-flowers-to-welcome-gaurinandan-sonipat-news-c-197-1-snp1008-141513-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संकीर्तन तो कहीं पुष्पवर्षा कर गौरीनंदन का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संकीर्तन तो कहीं पुष्पवर्षा कर गौरीनंदन का किया अभिनंदन
Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से गणपति महोत्सव में आयोजित संकीर्तन में भजन
सोनीपत। शहरभर में गणपति महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों, पंडाल व घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान कहीं भगवान गणेश व श्री खाटू श्याम का संकीर्तन किया गया तो कहीं गणपति बप्पा मोरया के जयघोष व पुष्प वर्षा के साथ गौरीनंदन गणेश का गुणगान किया गया।
सराफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से गणपति महोत्सव के चौथे दिन देर रात भगवान गणेश व श्री खाटू श्याम के संकीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में राजू वर्मा व नीरज वर्मा ने शिरकत की। संरक्षक शाम राव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके, प्रधान हरिदास पाटिल, रवि पाटिल महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे, उपप्रधान रमेश सुतार, अमोल शिंदे, कोषाध्यक्ष युवराज शेलके, संदीप ढोबले मौजूद रहे।
फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश व श्री खाटू श्याम का संकीर्तन किया गया। इस दौरान भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से गणेश उत्सव के चौथे दिन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती की। आयोजक अमित गर्ग, अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, विकास गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर को शाेभायात्रा निकालकर बप्पा को विदाई दी जाएगी। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मनोज, राकेश, अनुराग, रुपेश, सोनू जैन, अनिल शर्मा, विजय गुप्ता, धीरज बंसल, नरेंद्र राणा, राजकुमार गोयल मौजूद रहे।
कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर संकीर्तन किया गया। पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि गणपति महाराज की पूजा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य भी मौजूद रहीं।