फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Some wrestlers from Haryana getting fake birth certificates from Delhi

फर्जीवाड़ा: दिल्ली से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर दांव लगा रहे हरियाणा के कुछ पहलवान

Thu, 28 Apr 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 02:34 AM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने दिल्ली के सीएम व एलजी को पत्र लिखा है। रांची में हुई अंडर-17 राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में उम्रदराज पहलवानों को बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
Some wrestlers from Haryana getting fake birth certificates from Delhi
फर्जीवाड़ा

विस्तार

पदक जीतने के लिए अब पहलवान फर्जीवाड़ा करने लगे हैं। हरियाणा समेत अन्य प्रदेश के पहलवान दिल्ली से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आयु कम करा प्रतियोगिताओं में दाव लगा रहे हैं। कई पहलवानों ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगा दिए। इसका पता लगने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण ने दिल्ली के सीएम व एलजी को पत्र लिखा है। साथ ही कुश्ती संघ ने सख्ती करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) अनिल बैजल को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि वह आपका ध्यान दिल्ली में बन रहे फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की तरफ दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा कि हरियाणा समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी अपनी आयु में बदलाव के लिए दिल्ली से फर्जी ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं। हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में ऐसे कई खिलाड़ी मिले जिनका स्थायी पता हरियाणा का है और उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र दिल्ली प्रदेश द्वारा जारी किया हुआ दिया है। ऐसे में उन्होंने जांच करने की अपील की है। जिससे फर्जीवाड़ा न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की आसान जन्म प्रमाण पत्र देने की योजना का कर रहे दुरुपयोग
बृजभूषण शरण ने सीएम को दिए पत्र में लिखा है कि दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आसान योजना लागू की है। जिसका कई राज्यों के पहलवान अपनी आयु कम करने के लिए सहारा ले रहे हैं। यहां से बिना असुविधा के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उनका प्रयोग कर रहे हैं।


राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में उम्रदराज पहलवानों को कर दिया था बाहर
भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से रांची में हुई अंडर-17 राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में उम्रदराज पहलवानों को बाहर कर दिया गया था। साथ ही पटना में हुए अंडर-15 ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता में 1000 से भी ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया था। जिसमें भारतीय कुश्ती संघ ने कड़ा फैसला लेते हुए लगभग 150 से ज्यादा उम्रदराज पहलवानों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का कहना है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये योग्य पहलवानों का हक छीना जा रहा है। ऐसे में कुश्ती संघ ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed