फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Solution to sewer problem and need clean drinking water

Sonipat News: सीवर समस्या से निदान और चाहिए स्वच्छ पेयजल

Thu, 07 May 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Solution to sewer problem and need clean drinking water
फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। वार्ड 20 के लोग सीवर समस्या से निजात व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। गढ़ी घसीटा स्थित शिवा शिक्षा सदन स्कूल वाली गली का निर्माण न होने के कारण लोगों में रोष है।
जून 2025 में टेंडर आवंटन होने के नौ माह बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। कई जगहों पर सीवर ओरवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।



जैन बाग कॉलोनी व अशोक विहार में गलियाें का लेवल ठीक न होने के कारण बारिश का पानी भर रहा है। बारिश होने पर कई दिन तक पानी सड़क पर भरा रहता है। लोगों का कहना है कि वार्ड में बेशक काम हुए हों लेकिन अधिकतर गलियों का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां तीन-चार दिन में एक बार आती हैं। ऐसे में घरों में रखा कूड़ा सड़ता रहता है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान व सीवर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

गढ़ी घसीटा में गली लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व स्थानीय निवासियों को दिक्कत होती है। -रामनिवास, वार्डवासी



-------------------
अशोक विहार समेत कई कॉलाेनियों में विकास के नाम पर खानापूर्ति हुई है। गलियों का लेवल ठीक न होने के कारण बारिश का पानी भर रहा है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। -अनूप दहिया, वार्डवासी




------------
वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। स्ट्रीट लाइटों से लेकर गलियाें का निर्माण कराया गया है। अधिकतर काम ऐसे बचे हुए हैं जो पहले से पारित हुए हैं। विकास कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। -नीतू दहिया, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 20।

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed