{"_id":"6799349c1fa0076e9608ec9d","slug":"society-official-accused-of-embezzling-crores-of-rupees-of-investors-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131464-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोसाइटी के अधिकारी पर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोसाइटी के अधिकारी पर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप
Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के गन्नौर थाना में पहुंचे निवेशक रोष जताते हुए। संवाद
गन्नौर। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट काे-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निवेशकों ने सोसाइटी के एक अधिकारी पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। निवेशकों ने गन्नौर थाना में एकत्रित होकर विरोध जताया और पुलिस से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर उनका रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण सिद्धु कुमार, सुशील कुमार, सुरेंद्र, सवीना जैन, अमित मलिक, आजाद सिंह, जगदीश चंद्र, सुमन, पूनम, अरुणा, अरविंद, मनीषा, बारूराम, अंजू, प्रवीन सहित अन्य ने बताया कि ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के माध्यम से आरडी, एफडी, एमआईपी, डीडीएस, सुकन्या बचत योजना, आयुष्मान पेंशन योजना, एजुकेशन प्लान व बचत खातों में करोड़ों रुपये जमा किए थे। उनके रुपये अलग-अलग सुविधा केंद्रों में जमा कराए गए थे, जिनमें गन्नौर सुविधा केंद्र, लल्हेड़ी रोड सुविधा केंद्र, पुगथला, टेहा, दातौली, घसौली, पुरखास, धतूरी व राक्सेड़ा और अन्य केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधा केंद्रों का पैसा पानीपत व समालखा शाखा में जमा किया जाता था।
समालखा शाखा को हरियाणा टॉप लीडर गांव मछरौली समालखा निवासी बीजेंद्र रूहल चलाता था। बिजेंद्र रूहल जमा की गई राशि का भुगतान अपने स्तर पर करने की जिम्मेदारी लेता था। इन केंद्रों में करीब 54.50 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। जब उन्होंने बीजेंद्र रूहल से मैच्योरिटी की रकम मांगी तो उन्हें टालमटोल किया गया। आरोप है कि 01 जनवरी 2023 से रकम वापसी में धोखाधड़ी की जा रही है, बार-बार झूठे आश्वासन देकर निवेशकों को गुमराह किया जा रहा है। 4 दिसंबर 2024 को अचानक सोसाइटी ने अपनी वेबसाइट एप व सुविधा केंद्र साॅफ्टवेयर बंद कर दिए। बीजेंद्र रूहल ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए रुपये दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
-
पुलिस को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट काे-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निवेशकों की तरफ से शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर