फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social organizations demanded to make the city plastic free

सामाजिक संगठनों ने की शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की मांग

Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Social organizations demanded to make the city plastic free
निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : Sonipat
समाज न्यायिक महासंघ, सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, मां भारती रक्तवाहिनी संस्था, समाज कल्याण शिक्षा समिति एवं सोनीपत विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने शहर को पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 उत्पादों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए पॉलिथीन हानिकारक बन रही है। शादियों, भंडारों व अन्य आयोजनों में इन प्लास्टिक उत्पादों का बड़े स्तर पर प्रयोग होता है। उचित निपटान न होने से सिंगल यूज प्लास्टिक नालों, सीवर और ड्रेन में फेंक दिया जाता है। इससे पानी की निकासी रुक जाती है। शहर में लगभग 20 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा होता है, जिसका पुनर्चक्रण और निपटान करना चुनौती बना हुआ है। उन्होंने निगम आयुक्त से अनुरोध किया कि निगम की ओर से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस दौरान समाज न्यायिक महासंघ के संयोजक सतपाल सिंह अहलावत, संघ के अध्यक्ष आंनद कुमार, महासचिव प्रेम गौतम, राहुल गुलिया, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed