{"_id":"6744fe7897abfef93d07e0a7","slug":"sneha-was-welcomed-after-returning-from-the-national-basketball-competition-after-winning-silver-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128263-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चांदी जीतकर लौटी स्नेहा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चांदी जीतकर लौटी स्नेहा का किया स्वागत
Tue, 26 Nov 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गांव पिनाना की खिलाड़ी स्नेहा मलिक राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रजत
सोनीपत। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने उप विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की जीत में गांव पिनाना की स्नेहा मलिक ने अहम भूमिका निभाई। स्नेहा का जिले में लौटने पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर फूल व रुपयों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्नेहा मलिक का सोनीपत से गांव पिनाना तक सनरूफ कार में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया।
बास्केटबॉल प्रशिक्षक रितु ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 22 नवंबर तक राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। इसके अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम में सर छोटूराम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ की स्नेहा व हिमांशी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिले में पहुंचने पर खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस के दौरान खेल प्रेमी ढोल व डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर जमकर झुमे। इस दौरान खिलाड़ी स्नेहा व प्रशिक्षक रितु को सनरूफ कार में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी स्नेहा पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
पिता संदीप मलिक ने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया है। बालिका वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में प्रदेश की टीम का फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम के साथ हुआ था। रोमांचक फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रदेश को 62-48 के स्कोर से हराया था। इसके कारण प्रदेश की टीम को उप विजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बेटी ने रजत पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। स्वागत के दौरान सरपंच राजवीर प्रधान, जगदीश मलिक, प्रकाश मलिक, दीपू मलिक, दलबीर मलिक, रणबीर मलिक, कृष्णा मलिक, रोहित मलिक, दीपक ढाका, अमित दहिया, देवेंद्र मलिक, अनिल मलिक व स्नेहा के ताऊ रोहताश मलिक मौजूद रहे।