फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggler arrested with 9.28 kg poppy seeds

Sonipat News: 9.28 किलो चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 9.28 kg poppy seeds
राई। सीआईए-1 की टीम ने नेशनल हाईवे-44 स्थित बीसवां मील चौक के पास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 9.2 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से यूपी के जिला बदायू के गांव कैहलाई फिलहाल बढ़खालसा निवासी अभिषेक है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई अजमेर ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ असावरपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान पता लगा कि एक युवक बीसवां मील चौक के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां पर एक युवक बोरा लिए खड़ा था। पुलिस को देखकर वह जाने लगा, जिस पर उसे काबू कर लिया गया। बिजली निगम के एसडीओ सतीश गोयत को बुलाकर उनके सामने आरोपी की तलाशी ली गई। उसके बोरे से चूरापोस्त बरामद हुआ। उसके अंदर नौ किलो 280 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ को 15 हजार रुपये में लेकर आया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसे मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed