{"_id":"3bbb17c03cfbec728129e2d47cae21a2","slug":"sleeping-woman-and-her-partner-have-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही महिला और उसके साथी को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रही महिला और उसके साथी को किया आग के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-8 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अन्य युवकों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला और उसके साथ पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगने से झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विमला (40) पत्नी रामकिशन और जयनारायण उर्फ जैना पिछले कई दिनों से परिवार को छोड़कर एक साथ एक घर में किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात दोनों एक कमरे में सोए थे। किसी समय तन्नू निवासी गन्नौर कुछ युवकों के साथ घर में घुस आया और जिसमें वे सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद खिड़की खोलकर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर कमरे को आग के हवाले कर दिया। आग की आहट पाकर दोनों नींद से जागे तो उनके चारों तरफ आग थी। इस बीच उन्होंने तन्नू और उसके कुछ साथियों को वहां से भागते हुए देख लिया। इधर, कमरे की बाहर से कुंडी बंद होने से वे बाहर नहीं निकल पाए। दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस गए।
जयनारायण ने पड़ोस से मदद मांगने के लिए अवाज भी लगाई लेकिन मकान दूर होने से उनकी चीख-पुकार कोई सुन नहीं पाया। इस बीच विमला ने दम तोड़ दिया जबकि जयनारायण गंभीर रूप से झुलस गया।
शुक्रवार सुबह जब विमला के बच्चे घर में आए और कमरे की कुंडी खोली तो अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने रोना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पड़ोसी भी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जयनारायण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस ने जयनारायण की शिकायत पर तन्नू और अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार विमला का किसी बात को लेकर आरोपी तन्नू के साथ झगड़ा हो गया था जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
बृहस्पतिवार रात विमला के बच्चे पड़ोस में रह रही उसकी सगी बहन के घर सोने चले गए थे। अगले दिन का भयावह मंजर देखने के बाद उन सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।