{"_id":"bc6aff0262dd4991ddbce6b8562b0184","slug":"sleeping-death-explode-into-flames","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे हलवाई की आग में झुलसने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे हलवाई की आग में झुलसने से मौत
Sonipat
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बहालगढ़ स्थित एक मकान में गुरुवार रात आग लग गई। कमरे की कुंडी लगाकर अंदर सो रहे एक बुजुर्ग हलवाई की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत निवासी प्रभुदयाल पुत्र लक्ष्मणदास (60) की बहालगढ़ स्थित गौरव मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। प्रभुदयाल बहालगढ़ के ही रिकूं केबल वाले के मकान में किराए पर रह रहा था। बीती रात वो अपने कमरे में दरवाजे की अंदर से कुंडी लगाकर सो रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से कमरे में आग लगने से प्रभुदयाल झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। कमरे के अंदर से धूंआ निकलते देखकर पड़ोसियों ने आ लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर देखा तो प्रभुदयाल की झुलसने के कारण मौत हो चुकी थी। थाना राई के अंतर्गत बहालगढ़ चौकी पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।