{"_id":"64c022da0cc8164c06019c66","slug":"sixth-drinking-water-crisis-after-13-days-sonipat-news-c-197-1-snp1003-3514-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 13 दिन बाद छटा पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 13 दिन बाद छटा पेयजल का संकट
Wed, 26 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21. जाजल रेनीवेल पर पेयजल आपूर्ति बहाल कराते विधायक सुरेंद्र पंवार व निगम के डिप्टी मेयर म
सोनीपत। शहर के पूर्वी क्षेत्र की कॉलोनियों में 13 दिन बाद मंगलवार को जाजल रेनीवेल का पानी पहुंचा। पानी की आपूर्ति शुरू होने पर शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है, मगर दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने मुख्य पेयजल लाइन को ड्रेन नंबर 6 में खोलकर निकासी करा दी। इसके बाद साफ पानी की आपूर्ति होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
इससे पहले कॉलाेनियों में ट्यूबवेल व टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा रही थी। उसके बावजूद पूरी मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यमुना के तेज बहाव के चलते 11 जुलाई की रात को गांव जाजल में पांच पेड़ तारों पर गिर गए थे। इससे 14 खंभे टूट गए थे। तटबंध से रेनीवेल की तरफ जाने वाली 100 मीटर लंबी पेयजल लाइन व सड़क पानी में बह गई थी। इसके बाद वहां से शहर के अंदर पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी।
यमुना का जलस्तर कम होने के बाद निगम की ओर से शुक्रवार को रास्ते का निर्माण व पानी की लाइन दबाने का काम शुरू किया गया था। यह कार्य निगम अधिकारियों की देखरेख में दिन-रात चला। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार रात को विधायक सुरेंद्र पंवार व निगम के डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत पहुंचे और पेयजल लाइन को चालू कराया। इसके बाद नगर निगम की ओर से सभी आठ बूस्टिंग स्टेशनों पर बने टैंकों को भरा गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नगर निगम की ओर से बूस्टिंग स्टेशनों से कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति शुरू की गई तो शहर के लोगों को राहत मिली। वहीं कई कॉलोनियों में दूषित पानी आने की शिकायत पर अधिकारियों ने ड्रेन नंबर 6 में दूषित पानी से भरी मुख्य लाइन को खोला और ड्रेन में पानी की निकासी की गई। मुख्य लाइन साफ होने के बाद पानी के टैंकों को दोबारा भरवाया गया। इसके बाद पानी की आपूर्ति होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
सबसे पहले इन कॉलोनियों में की गई आपूर्ति
यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण रेनीवेल बंद होने के चलते शहर के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही थी। अधिकतर कॉलोनियों में दिल्ली कैंप, सिक्का कॉलोनी, जनता कॉलोनी समेत दिल्ली रोड की अन्य कॉलोनियों में ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जहां तक ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति नहीं होती थी, वहां पर नगर निगम की ओर से टैंकर पहुंचाए जा रहे थे। नागरिक अस्पताल के बूस्टिंग स्टेशन से सबसे पहले इन कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन दूषित पानी आने पर लोगों ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों को दी।
वर्जन
शहर के पूर्वी क्षेत्र में 13 दिन बाद रेनीवेल की पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब लोगों को पेयजल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। -देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत