{"_id":"69503e725b8ef911180c98d7","slug":"sixth-accused-arrested-in-father-son-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147355-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गोपालपुर के रहने वाले पिता-पुत्र की हत्या के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खरखौदा निवासी निरंजन उर्फ निखिल उर्फ बाबा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उनका पोता मोहित, बेटा धर्मबीर अपनी बाइक लेकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। वह भी खरखौदा तक जाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गए थे। इस बीच थाना कलां फ्लाईओवर से पहले उन्हें बाइक से उतारकर दोनों आगे बढ़े तो सामने से स्कार्पियो गाड़ी ने आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी।
इससे दोनों पुल से नीचे जा गिरे। इसके बाद उनके देखते ही देखते स्कॉर्पियो से उतरे हमलावरों ने उसके पोते व बेटे पर गोलियां चला दी थी। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। बुधराम ने आरोप लगाया था कि यह वारदात रंजिशन की गई है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी देवराज, रोहित, राहुल व कर्ण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पांचवें आरोपी शुभम की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।