{"_id":"615c9df48ebc3eb34c6bd498","slug":"six-year-old-child-drowned-in-drain-number-8-search-continues-sonipat-news-rtk6261624159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन नंबर-8 में डूबा छह साल का बच्चा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन नंबर-8 में डूबा छह साल का बच्चा, तलाश जारी
विज्ञापन
गांव बारोटा के पास बच्चे के ड्रेन में डूबने के बाद परिजनों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बारोटा के पास ड्रेन नंबर-8 में नहाने गया छह साल का बच्चा डूब गया। उसके साथ गए अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। उन्होंने मामले से परिजनों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित गया। प्रशासनिक अमला गोताखोर व मोटर बोट की मदद से बच्चे की तलाश में लगा है।
मूलरूप से बिहार के जिला मधेपुरा के गांव भवानीपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि वह बारोटा में किराये के मकान में रहता है। वह और उसकी पत्नी दोनों फैक्टरी में काम करते हैं। उसका बेटा शंकर (6) सोमवार देर शाम अपने साथियों के साथ बारोटा के पास ड्रेन नंबर-8 पर चला गया। वह सभी ड्रेन में नहाने लगे। इसी दौरान उसका बेटा डूब गया। उसके साथ गए चार साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन असमर्थ रहे। उन्होंने घर जाकर बच्चे के परिजनों को बताया। रात को परिवार के सदस्य बच्चे को तलाश करते रहे। उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। बारोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश का अभियान शुरू किया, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग सका। पुलिस ने मंगलवार सुबह से फिर से गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं लग सका। पुलिस टीम मोटर बोट की भी मदद ले रही है।
वर्जन
ड्रेन नंबर-8 में बच्चे के डूबने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने उसकी तलाश को अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए गोताखोर व मोटर बोट की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली