फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six people, including a liquor dealer, arrested in connection with the attack

Sonipat News: हमले के मामले में शराब कारोबारी समेत छह गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Six people, including a liquor dealer, arrested in connection with the attack
खरखौदा। गांव पिपली में पूर्व सरपंच रामनिवास के प्लॉट में जाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी भूपेंद्र दहिया समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को स्पेशल एंटी गैंगस्टर (एसएजी) यूनिट सोनीपत, क्राइम यूनिट खरखौदा व थाना खरखौदा की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव पिपली निवासी नवीन ने 23 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उनके चाचा रामनिवास का झगड़ा भूपेंद्र व उसके भाई जितेंद्र के साथ हुआ था। जिसमें उन्होंने उनके चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया था जो उनके चाचा के साथ रंजिश बनाए हुए हैं। नवीन ने आरोप लगाया था कि भूपेंद्र व जितेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

वह वीरवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई सुरेश, चचेरे भाई दीपक, राजू, भगत सिंह के साथ घर के आंगन में बैठे हुए थे। तभी उन्होंने गली में देखा भूपेंद्र, उसका भाई जितेंद्र, गांव के दिशांत व आकाश, टीनू गोपालपुर, दिशांत के मामा का लड़का व एक अन्य युवक साथ 8-10 अन्य व्यक्ति अपने हाथों में पिस्तौल, राॅड व डंडे लेकर आते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उनके चाचा रामनिवास के प्लाॅट की तरफ गए और अंदर पहुंच कर इन लोगों ने गाली गलौज किया था। शोर सुनकर वह सभी बाहर आए तो उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया और भुपेंद्र ने उनकी जांघ में गोली मार दी थी। वहीं, दो अन्य भी हमले में घायल हो गए थे। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इस पर पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सिसाना निवासी भूपेंद्र, गोपालपुर निवासी टीनू, पिपली निवासी दिशांत व आकाश, गोहाना निवासी विनय और रोहतक के नौनंद निवासी अभय को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed