फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six new dengue patients were found in the district, the figure reached 683

जिले में डेंगू के छह नए मरीज मिले, 683 तक पहुंचा आंकड़ा

Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients were found in the district, the figure reached 683
जिले में लगातार डेंगू के केस मिल रहे हैं। जिला अस्पताल व बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां से शुक्रवार को छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने की रिपोर्ट मिली है। अब जिले में डेंगू के केस बढ़कर 683 तक पहुंच गए हैं। लगातार मिल रहे डेंगू के मामलों पर नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सर्वे कर रहे हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू के साथ वायरल बुखार के मरीज भी काफी संख्या में बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी काउंटर व चिकित्सक कक्ष के बाहर लंबी लाइन होने से मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। विभाग की ओर से शहरी इलाकों में ऐसी कई कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है, जहां डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें दहिया कॉलोनी, सेक्टर-15, ज्ञान नगर, कोट मोहल्ला, सेक्टर-14 व मामचंद कॉलोनियों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इनमें ब्रीडिंग जांच टीमें भी लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed