{"_id":"653c0ede5a18f48e0e04bb24","slug":"six-accused-arrested-in-murder-of-elderly-police-explained-and-performed-last-rites-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8514-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्ग की हत्या में छह आरोपी गिरफ्तारी, पुलिस ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्ग की हत्या में छह आरोपी गिरफ्तारी, पुलिस ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार
Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ में बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुए बिना परिजनों के अंतिम संस्कार से मना करने के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत किया। साथ ही पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गुमड़ निवासी सोमबीर, सोमबीर की पत्नी सुदेश, फूल, फूल की पत्नी कविता, मुनेष व विकास हैं। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
15 अक्तूबर को बलवान सिंह अपनी पत्नी दर्शन, भाई तिलकराज, भाभी इसरो, बेटे प्रिंस, मनीषा व सन्नी के साथ अपने मकान व दुकान के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान उनके पड़ोसी फूल, धर्मबीर, सोमबीर, मनीष, रोहित, साहिल, विक्की व फूल के बेटे और पत्नी ने अचानक उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में हमलावर भाग गए थे। हमले में घायल हुए बलवान की 25 अक्तूबर की रात को मौत हो गई थी। मामले में बलवान के परिजनों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तारी होने पर अंतिम संस्कार की बात कही थी। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप किया गया है। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।