{"_id":"675209b3f9a9c33de60aa495","slug":"six-accused-arrested-for-beating-policemen-by-pouring-chilli-powder-in-their-eyes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128814-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर पिटाई करने के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर पिटाई करने के छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उनकी आखों में मिर्च डालने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बाय निवासी घनश्याम, दयानंद, दीपक, मुकेशी, माया देवी और बलि ब्राह्मणान की केला देवी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर युद्धवीर ने जानकारी दी कि 5 दिसंबर को पटवारी जोगिंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल की बाय गांव में जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। अदालत के आदेश पर दोनों पक्षों को जमीन की निशानदेही के लिए मौके पर बुलाया गया। निशानदेही के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से झगड़ा कर उनकी आंखों में मिर्च डाल दी और मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।