{"_id":"68950d8530f5a3d1980ac8b6","slug":"sisters-will-travel-free-in-buses-of-roadways-and-transport-committee-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140455-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज के साथ परिवहन समिति की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज के साथ परिवहन समिति की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें
Fri, 08 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत बस अड्डे पर अपनी गंतव्य की ओर से जाने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
सोनीपत। रक्षा बंधन पर्व के चलते महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज बस ही नहीं परिवहन समिति भी मुफ्त में सफर कराएगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री सेवा जारी रहेगी। आरटीए सचिव ने बताया कि परिवहन समिति के बस ऑपरेटर भी महिलाओं व उनके बच्चों को मुफ्त सफर कराएंगे।
सोनीपत डिपो की ओर से 159 बसों का प्रबंध किया गया है। बेहतर परिवहन यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने तीन दिन के लिए चालक व परिचालकों के अवकाश रद कर दिए हैं। रोडवेज ने इन दो दिनों में लोकल रूटों पर अधिक बसें चलाने का निर्णय लिया है और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
अधिकारियों ने 10 अगस्त तक लोकल रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बस अड्डा पर जिस भी काउंटर पर यात्रियों की भीड़ हो, उस रूट पर बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक महिलाएं अपने बच्चे के साथ रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, सोनीपत रोडवेज
परिवहन समिति के बस ऑपरेटरों के साथ बुधवार को बैठक की थी। जिसमें बस ऑपरेटरों ने अपनी समस्या भी रखी। सोनीपत जिले के निजी बस ऑपरेटरों से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व उनके बच्चाें के लिए मुफ्त कराने के लिए कहा गया है। हालांकि इस बार निजी बस ऑपरेटरों के लिए सरकार से कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।
संजीव कौशिक, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण