फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sisana Goshala dispute resolved; Randeep becomes President again, Ramphal appointed Vice-President.

Sonipat News: सिसाना गोशाला विवाद सुलझा, रणदीप बने फिर से प्रधान, रामफल उप-प्रधान नियुक्त

Mon, 08 Jun 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Sisana Goshala dispute resolved; Randeep becomes President again, Ramphal appointed Vice-President.
फोटो :13: सोनीपत के सिसाना स्थित गोशाला में आयोजित पंचायत में चुने गए प्रधान रणदीप व उप प्रधान
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला में प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद रविवार को आयोजित पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया। पंचायत ने सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान रणदीप को एक बार फिर गोशाला का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि मटिंडू निवासी रामफल को उप-प्रधान और रोहणा निवासी बलवान उर्फ बल्ले को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

5 जून को हुई पंचायत में एक नाम पर सहमति न बनने के कारण दो प्रधान चुन लिए गए थे जिससे स्थिति विवादित हो गई थी। बाद में कार्यकारी प्रधान के भी स्वयं को प्रधान घोषित करने के कारण मामला और उलझ गया था। इसी विवाद के समाधान के लिए रविवार को पुन: पंचायत बुलाई गई जिसमें सभी पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत में मौजूद धर्मबीर एक्सईएन ने बताया कि पंचायती परंपरा के अनुसार 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी जिसे विचार-विमर्श कर निष्पक्ष निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। कमेटी की तरफ से प्रस्तुत प्रस्ताव को पंचायत ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय के अनुसार गोशाला के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, दान राशि के उपयोग और अन्य प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी अब अध्यक्ष रणदीप और उनकी टीम को सौंपी गई है।

अनुशासन और पारदर्शिता पर जोर
पंचायत में यह भी स्पष्ट किया गया कि गोशाला के कार्यों में किसी प्रकार का अनावश्यक हस्तक्षेप या अशांति फैलाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पहले सामाजिक स्तर पर समझाइश दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की मदद ली जाएगी।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, पूर्व जिला पार्षद चांद पहलवान, राजसिंह, जितेंद्र, देवेंद्र, रामेश्वर, अशोक, राजबीर, अजय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed