फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sir, widows are unable to receive their pension after their husband's death due to the records not being updated.

Sonipat News: साहब! पति की मौत के बाद रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से विधवा पेंशन नहीं मिल पा रही

Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir, widows are unable to receive their pension after their husband's death due to the records not being updated.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनती नगराधीश सिमरन। स्रोत: प्
सोनीपत। गांव माहरा निवासी ईशवंती ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण उन्हें विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर नगराधीश सिमरन ने संबंधित अधिकारियों को मामले का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान 13 शिकायत दर्ज की गई। नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। 13 शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से रामनगर कॉलोनी में पानी की समस्या, लाडली योजना की पूरी राशि न मिलने, रुकी हुई पेंशन जारी कराने, मिनी बाईपास रोड पर खंभे को स्थानांतरित करने, गली में चबूतरे बनाकर किए गए अवैध कब्जे को हटाने, नगर निगम की तरफ से मकान की आईडी ठीक न करने, इंतकाल और बिजली मीटर से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

नगराधीश ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान अतिरिक्त एसीपी राजपाल सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed