फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Silver coins and jewelry found during excavations in Sonipat

Haryana: खुदाई में मिला खजाना, 340 से ज्यादा चांदी के सिक्के और जेवर; मंदिर में चल रहा था निर्माण कार्य

Thu, 22 Jan 2026 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा (सोनीपत) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 10:25 PM IST
सार

खुदाई में मिले गहनों और सिक्कों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। एक ओर कुछ ग्रामीण इन्हें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त किसी की तरफ से दबाए जाने की बात कर रहे हैं तो दूसरा तर्क यह है कि यह सती माता धाम का धन हो सकता है और इसे छिपा दिया गया होगा।

विज्ञापन
Silver coins and jewelry found during excavations in Sonipat
खुदाई में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद

विस्तार

पिपली गांव में सती माता मंदिर के पास मिले पुराने सिक्कों और जेवरों को लेकर माथापच्ची कम होने के बजाय बढ़ गई है। एक ओर पहले मिल चुके 270 सिक्कों को लेकर अभी पंचायत की जानी है तो अब 70 से ज्यादा सिक्के और मिले हैं।

विज्ञापन


सरपंच के पास मौजूद हैं सिक्के 

चांदी के इन सिक्कों पर वर्ष 1803 और 1900 अंकित है। फिलहाल ये सिक्के गांव की सरपंच सोनिया के पास मौजूद हैं। इसी के साथ इस मामले को पुलिस को देने पर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहरी छोर पर करीब 150 साल पुराने सती माता मंदिर की चहारदीवारी के लिए नींव खोदी जा रही थी। जेसीबी के पंजे से मिट्टी में चांदी के कुछ सिक्के उभरे दिखने लगे। इसके बाद खुदाई जारी रखी गई तो कुछ सिक्के और गहने फिर मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने सिक्कों की गिनती की तो 270 सिक्के मिले।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी नरेश पराशर के अनुसार ग्रामीणों ने इस धन को मंदिर के निर्माण कार्य में लगाने का फैसला किया था। जिसके पास इसे रखा गया था, उसने लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह पंचायत में भी नहीं पहुंचा। पवन की माने तो वह, मुकेश और आनंद मौके पर थे। टूटे हुए गहनों और चांदी के सिक्कों को आनंद के पास रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को पुलिस में दे सकते हैं ग्रामीण

बुधवार और वीरवार को भी यहां से 70 से ज्यादा सिक्के मिले हैं। इन्हें फिलहाल गांव की सरपंच सोनिया के हवाले किया गया है। इसी के साथ आज आनंद भी सामने आ गया। आनंद का कहना है कि परिवार ने मंदिर के पास मिले धन को घर में रखने पर अनहोनी की आशंका जताई तो वह उन्हें मिट्टी में दबा आया था। ग्रामीणों को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसी के चलते इस मामले के संबंध में अब पुलिस में भी शिकायत करने को लेकर ग्रामीण मन बना रहे हैं।

धन को लेकर कई तरह की बातें आ रहीं सामने

खुदाई में मिले गहनों और सिक्कों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। एक ओर कुछ ग्रामीण इन्हें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त किसी की तरफ से दबाए जाने की बात कर रहे हैं तो दूसरा तर्क यह है कि यह सती माता धाम का धन हो सकता है और इसे छिपा दिया गया हो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed