फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Siddharth ate his mother at birth, now his father has been snatched away by his uncle's son.

Sonipat News: सिद्धार्थ ने जन्म पर मां को खाेया, अब पिता को ताऊ के बेटे ने छीना

Sun, 24 Sep 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharth ate his mother at birth, now his father has been snatched away by his uncle's son.
श्रीओम। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव मलिकपुर में जमीन के झगड़े में भतीजे के हाथों जान गंवाने वाले श्रीओम की मौत के बाद उनके बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। श्रीओम के बेटे को जन्म देते समय ही उनकी मां उसे छोड़कर चली गई थी। अब ताऊ के बेटे ने उनके पिता को भी उनसे सदा के लिए छीन लिया।

गांव मलिकपुर निवासी श्रीओम उर्फ लल्ला लल्ला पहलवान की शादी मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद मीना ने 14 दिसंबर, 2008 को बेटे सिद्धार्थ काे जन्म दिया। बेटे के जन्म पर खुशियों के बजाय परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे के जन्म देने के दौरान मीना की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद श्रीओम ने दूसरी शादी नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने इकलौते बेटे सिद्धार्थ को अपनी बहन के पास छोड़ दिया। अब उनकी बहन ही उनके बेटे का लालन-पालन कर रही है। अब जब सिद्धार्थ कुछ समझदार हुआ तो उन पर फिर से दुख छा गए। अब उनके ही सगे ताऊ के बेटे ने जमीन के टुकड़े के लिए अपने ताऊ का खून बहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा पर समालखा मंडी में हमला कर चुका है आरोपी

आरोप है कि रोमी ने अपने चाचा हरिओम पर दो दिन पहले समालखा की मंडी में हमला किया था। रात को उसे जबरन ले जाते हुए रोमी ने उसे धमकी दी थी कि दो दिन पहले तेरी समालखा में पिटाई की थी।


उत्कृष्ट पहलवान रहे हैं श्रीओम उर्फ लल्ला

नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्रीओम उर्फ लल्ला युवा अवस्था में अखाड़े के उत्कृष्ट पहलवान थे। उन्होंने कई कुश्तियां जीतकर गांव का मान बढ़ाया था। वह बहुत मेहनती भी थे। पत्नी की मौत के बाद वह घर में अकेले रहकर खेतीबाड़ी के साथ चूल्हा-चौका भी स्वयं ही संभालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed