फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SI accuses fellow ASI of attempted rape

एसआई ने एएसआई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 15 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
SI accuses fellow ASI of attempted rape
जिले के एक थाने में नियुक्त एसआई ने एएसआई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। एसपी का कहना है कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में सामाजिक संगठन के लोगों ने एसपी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

महिला एसआई ने एसपी को बताया कि वह जिले के एक थाने में तैनात है। उसने मामलों के जांच अधिकारी का काम सीखने के लिए एएसआई सतीश के साथ काम शुरू किया था। उसका आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखने लगा। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने एएसआई को ऐसा नहीं करने को कहा था। महिला का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले वह थाने के एक कमरे में थी। इसी बीच एएसआई सतीश ने उसको पकड़ लिया और विरोध करने पर जातिसूचक अपशब्द भी कहे। अगले दिन आरोपी ने उसे कार में बैठा लिया और अभद्रता करने लगा। वह उसकी कार से उतर गई। 29 अगस्त को थाने के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वह मुश्किल से बचकर निकली। वह परेशान रहने लगी और पति को अवगत कराया, जिसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सामाजिक संगठन के लोगों ने एसपी-डीसी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला एसआई ने सहकर्मी एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed