फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shyam lovers took out Nishan Yatra till Chulkana Dham

Sonipat News: श्याम प्रेमियों ने चुलकाना धाम तक निकाली निशान यात्रा

Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shyam lovers took out Nishan Yatra till Chulkana Dham
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर व मुरथल के ग्रामीणों ने फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर श्री श्याम मंदिर चुलकाना धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा गांव मेहंदीपुर व मुरथल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई चुलकाना धाम पहुंची। यात्रा में श्याम प्रेमियाें ने 400 से ज्यादा श्याम ध्वज उठाएं। श्रद्धालु निशान यात्रा में बाबा श्याम के जयकारे लगाते व भजन से श्याम नाम का गुणगान करते हुए चले।
विज्ञापन

निशान यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न झांकियों पर कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर श्याम नाम की महिमा का गुणगान किया। यात्रा का गन्नौर पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ श्याम प्रेमियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद निशान यात्रा ने चुलकाना धाम की ओर प्रस्थान किया। ग्रामीण नरेश कुमार, राजकुमार व प्रदीप कुमार ने बताया कि फाल्गुन माह में बाबा श्याम की सच्चे मन से पूजने वाले अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed