फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shrishti Dahiya of the district will show her talent in Khelo India Yoga competition

Sonipat News: खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी जिले की सृष्टि दहिया

Mon, 02 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shrishti Dahiya of the district will show her talent in Khelo India Yoga competition
फोटो 32- सोनीपत के सेक्टर 10 निवासी सृ​ष्टि दहिया। स्रोत : परिजन
सोनीपत। सेक्टर-10 निवासी सृष्टि दहिया खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खेलो इंडिया में सृष्टि का चयन 5वीं राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर योग प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 14 नवंबर तक असम के गुवाहाटी में आयोजित की गई थी। इसमें सृष्टि की टीम ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

सृष्टि दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से करीब 16 टीमों ने प्रतिभागिता की थी। इसमें उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी टीम ने फाइनल मुकाबले में आर्मी थीम गीत पर चार मिनट में 10 आसन की प्रस्तुति दी। शानदार प्रस्तुति की बदौलत 1018 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान वाली टीम को 1013 अंक प्राप्त हुए थे। उनकी टीम में पानीपत की सलोनी, प्रिया व सिरसा की आरजो, कायना ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किए जाने वाली एशियन योग प्रतियोगिता में भी उनका चयन हुआ है। इसी प्रतियोगिता के आधार पर वर्ष 2026 में जापान में होने वाले खेलों में टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सृष्टि के पिता रविंद्र ने बताया कि बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी करीब आठ सालों से योग का अभ्यास कर रही है। वह आरोग्यम (सृष्टि योग अकादमी) में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए कड़ा अभ्यास करती है। बेटी ने इससे पहले साल एकल वर्ग में एशियन योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। उन्होंने बताया कि बेटी वर्ष 2021 से लगातार खेलों इंडिया योग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed