{"_id":"69a476f3304f3d64b30a6586","slug":"shri-ram-is-the-embodiment-of-religion-and-truth-maharaj-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150338-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम धर्म, सत्य के साक्षात स्वरूप : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम धर्म, सत्य के साक्षात स्वरूप : महाराज
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीराम कथा के समापन पर हवन में आ
सोनीपत। हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, सुनारों वाली गली में श्रीराम कथा का रविवार को हवन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिवस कथा अत्यंत भावुक और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। पूजा यजमान विनोद गुप्ता, नरेश गर्ग, अनिल वर्मा व भाजपा नेता योगेश पाल अरोड़ा ने हवन में आहुति डाली। उसके बाद कन्या पूजन किया।
कथाव्यास एवं श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र, मुरथल के संस्थापक 1008 स्वामी डॉ. दयानंद सरस्वती यति महाराज ने अंतिम दिवस भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और लोक कल्याणकारी जीवन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र नहीं बल्कि धर्म, सत्य और कर्तव्य के साक्षात स्वरूप हैं।
रामराज्य की स्थापना और धर्म की विजय का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो गए। हवन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पं. अमित शौनक, महेश गोयल, नरेश गोयल, मनीष कुच्छल, सूजेश कुच्छल, कप्तान, विक्रांत गुप्ता, गोलू शौनक भी मौजूद रहे।