{"_id":"6a9c7b096921c871ef0e5eba","slug":"shri-krishnas-life-inspires-one-to-walk-the-path-of-truth-kamal-diwan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159990-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन: कमल दिवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन: कमल दिवान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के शिरडी साईं धाम में सजे विराट साईं भजन दरबार में पहुंचे जिलाध्यक्ष कमल दिवान व
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कमल दिवान ने श्रीराम मंदिर एवं अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाग लिया। यहां भजन संध्या में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर उन्होंने भगवान के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद वह शिरडी साईं धाम के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित साईं भजन दरबार में पहुंचे और साईं बाबा की ज्योत के समक्ष नमन किया।
उन्होंने जीवन नगर एक्सटेंशन स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। कमल दिवान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।