फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Show of strength by traders: Entire Gohana remained closed, police given ultimatum of seven days

व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन : पूरा गोहाना रहा बंद, पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम

Wed, 31 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Show of strength by traders: Entire Gohana remained closed, police given ultimatum of seven days
फोटो 34- गोहाना के कॉलेज मोड से गुजरता विभिन्न संगठनों का जुलूस। संवाद
गोहाना। शिव चौक के पास लाल मातूराम हलवाई की दुकान पर की गई फायरिंग व हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मंगलवार को गोहाना पूरी तरह बंद रहा। व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर व्यापारिक व व्यवसायिक प्रतिष्ठान जिसमें मेडिकल स्टोर से लेकर बाजार, सब्जी मंडी, छोटी दुकानें व रेहड़ियां तक बंद रहीं। व्यापारियों और दुकानदारों ने शहर में जुलूस निकाला। फव्वारा चौक पर एक घंटे तक सड़क पर बैठ कर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों के बीच पहुंचे एसीपी नरेंद्र सिह ने व्यापारियों से हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह तक का समय मांगा है। व्यापारियों ने निर्धारित समय में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश को बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सभी व्यवसायिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यही नहीं कहीं पर भी रेहड़ियां तक नजर नहीं आई। पेट्रोल पंप, मिठाई की दुकान, स्कूल व अन्य संस्थान भी बंद रहे। सभी व्यापारी, दुकानदार, रेहड़ी संचालक व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां संघर्ष समिति के प्रधान विनोद सहरावत की अध्यक्षता में बैठक की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यहां से सभी जुलूस के रूप में चलते हुए शहर के विभिन्न चौकों से होते हुए समता चौक से फव्वारा चौक पर पहुंचे। यहां पर भी सभी करीब एक घंटे तक सड़क पर ही बैठे रहे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि गोहाना में सर्व संगठन एकजुट हैं और गोहाना में किसी भी प्रकार की दहशत को नहीं पनपने देंगे। इस मौके पर इंद्रजीत विरमानी, अधिवक्ता वीरेंद्र भनवाला, राजबीर दहिया, प्रदीप चहल, जगबीर जैन, शिव कुमार रंगीला, सत्यवान नरवाल सहित व्यापारी व दुकानदार शामिल रहे। वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे मंगलामुखी ने भी अपना समर्थन दिया। मंगलामुखी ने कहा कि नीरज अकेले नहीं, यहां एक करोड़ लोग उनके सामने खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बस ट्रेलर, पूरी पिक्चर अभी बाकी : बजरंग गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारियों ने मंगलवार को गोहाना को बंद करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। यह तो बस ट्रेलर है, यदि पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो वह प्रदेश भर में बाजार बंद करके इसकी पूरी पिक्चर दिखाएंगे।

यह है मामला

गोहाना की पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव चौक के पास 21 जनवरी को लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान करीब 40 से अधिक राउंड फायर किए गए थे। जिसमें दुकान पर आए दूधिया के सिर में गोली लगी थी। फायर करने के बाद बदमाश बाइक लेकर पुरानी अनाज मंडी में गए और वहां अग्रसेन चौक के निकट हवाई फायर किए। गोहाना के व्यापारियों में दहशत फैलाने वाले बदमाश 10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसके विरोध में व्यापारियों व विभिन्न संगठन के लोगों ने मंगलवार को गोहाना बंद किया है।



वर्जन
पुलिस ने मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में व्यापारियों से सात दिन का समय मांगा है। पुलिस सोमवार तक हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए नौ टीमें लगी हुई हैं। जो बदमाशों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।- नरेंद्र सिंह, एसीपी, गोहाना

फोटो 34- गोहाना के कॉलेज मोड से गुजरता विभिन्न संगठनों का जुलूस। संवाद

फोटो 34- गोहाना के कॉलेज मोड से गुजरता विभिन्न संगठनों का जुलूस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed