Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat's AQI recorded at 297

Sonipat News: जहरीली हवा से दूसरे दिन भी राहत नहीं, सोनीपत का एक्यूआई 297 ही दर्ज

Tue, 17 Nov 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sonipat's AQI recorded at 297
-सुबह हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण का स्तर घटकर 220 हुआ, गति धीमी पड़ते ही फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ताफोटो :: 42
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में वायु प्रदूषण से लोगों को लगातार दूसरे दिन भी राहत नहीं मिली। सोमवार सुबह हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा होने से प्रदूषण का स्तर घटकर 220 एक्यूआई तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में हवा की गति कम होने के साथ ही प्रदूषण फिर बढ़ने लगा। शाम चार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन 297 दर्ज किया गया। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खांसी, सिरदर्द और आंखों में जलन जैसी शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
सोमवार सुबह तेज हवा चलने से वातावरण में मौजूद प्रदूषित कणों का फैलाव हुआ और एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे प्रदूषण का स्तर 220 तक आ गया था। हालांकि, इसके बाद हवा की गति धीमी पड़ने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होने लगे और एक्यूआई बढक़र 297 तक पहुंच गया। लगातार खराब हवा के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खांसी, सिरदर्द, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति बढ़ने से प्रदूषित कणों का फैलाव होता है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम होने में मदद मिलती है। फिलहाल धीमी हवा राहत में बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन


कूड़े में आग लगाने से बढ़ रहा प्रदूषण
प्रदूषण के बीच खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सोमवार को गांव कुमासपुर के पास तीन स्थानों पर कूड़े में आग लगी मिली। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। खुले में कूड़ा जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को और प्रदूषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी आई गिरावट
सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।


उत्तर दिशा से ठंडी हवा चलने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप के अनुसार मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उत्तर दिशा से ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ रही है। मौसम में बदलाव का असर आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed