Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sheetal, who won bronze at the World Kurash Championship, felicitated in her village

Sonipat News: विश्व कुराश चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शीतल का गांव में सम्मान

Tue, 17 Nov 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sheetal, who won bronze at the World Kurash Championship, felicitated in her village
- कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में -78 किलो भारवर्ग में हासिल किया पदक
विज्ञापन

- विधायक देवेंद्र कादियान ने किया सम्मानित
फोटो 24: सोनीपत के गांव उल्देपुर में विजेता खिलाड़ी शीतल को सम्मानित करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली गांव उल्देपुर की बेटी शीतल का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 4 से 9 नवंबर को आयोजित सीनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में -78 किलोग्राम भारवर्ग में शीतल ने कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान शीतल के पिता धर्मपाल और माता मंजू को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने शीतल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद शीतल ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर विश्व स्तर पर पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार और गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी शीतल से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिभा को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो गांवों की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है अंतरराष्ट्रीय पदक
भारतीय कुराश संघ के अध्यक्ष रवि कपूर, मेयर राजीव जैन, पुरखास के सरपंच बहादुर पहलवान, महंत गोपाल दास और आचार्य इंदरपाल ने भी शीतल की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करना खिलाड़ी के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लंबे समय तक किए गए अभ्यास का परिणाम होता है। शीतल की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सरपंच संदीप, संत गोपालदास, राजेंद्र गाहल्याण, जूडो कोच सतपाल गुलिया, महेंद्र पहलवान और पर्यावरण मित्र देवेंद्र सूरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. रविंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed