फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   shot in the back, stabbed in the chest

पीठ में मारी गोली, छाती में घोंपा चाकू

Thu, 18 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 18 Sep 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

गांव जाहरी स्थित कामी-देवडू रोड पर मंगलवार देर रात एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। युवक को पीठ पर गोली मारी गई है, जबकि छाती में चाकू से प्रहार किए गए हैं।

विज्ञापन


युवक का शव बुधवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों की सूचना पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव जाहरी निवासी सुनील लाकड़ा (27) पुत्र महेंद्र कैंटर चालक था। वह बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। मंगलवार देर शाम उसके पास गांव के दो युवक अजीत और संजू आए। इस दौरान उन्होंने सुनील के साथ मिलकर घर के एक कमरे में बैठकर शराब पी। रात 9.30 बजे के करीब दोनों दोस्त उसको बाइक पर बैठाकर ले गए। वह देर रात तक घर भी नहीं पहुंचा। परिजन उसका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव के ही कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देवडू- कामी रोड पर सड़क के किनारे एक शव दिखाई दिया। उन्होंने शव की पहचान की मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उसे शक है कि उसके पुत्र सुनील की हत्या साथियों ने की हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।
-दलबीर डांगी, एसएचओ, थाना सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed