फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot fired at villager's house in old enmity, also threatened

पुरानी कहासुनी के चलते ग्रामीण के घर पर चलाई गोली, धमकी भी दी

Sat, 14 Aug 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shot fired at villager's house in old enmity, also threatened
कुंडली। गांव नांगल कलां में एक व्यक्ति के घर पर गोली चलाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसकी गांव के धर्मसिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। धर्म सिंह उर्फ धर्मा ने उसे धमकी दी थी। वह वीरवार देर शाम अपने घर पर मौजूद था। इस बीच बाइक सवार धर्मा व सौरव उनके मकान के बाहर आए। उन्होंने पिस्तौल से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। सतबीर का आरोप है कि उसके परिवार को धर्मा व सौरव से जान का खतरा है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज
आरोपी धर्मा के खिलाफ दो दिन में दो मुकदमे दर्ज हुए है। इससे पहले गांव नांगल कलां के मुकेश ने भी आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी धर्मसिंह के साथ विवाद चला हुआ है। वीरवार को धर्मसिंह, सौरव व दो अन्य युवकों ने उसके ताऊ बलवान के साथ मारपीट की थी। वह जबरदस्ती मकान में घुस गए थे और मारपीट का प्रयास किया था। बाद में वह फायर कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed