{"_id":"ad5aa05388b894834dd12d583758a732","slug":"shot-and-killed-two-young-men-bodies-found-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपमंडल के गांव गुमड़ के खेतों में शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची गन्नौर थाने की पुलिस ने खेत से युवक का शव बरामद किया। बताया जाता है कि युवक की दो गोली मारकर हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गुरुवार सुबह जब गांव गुमड़ के ग्रामीण खेतों में गए तो उन्हें रामकुमार के खेत में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया था। उसके माथे और सिर में गोली का निशान था। गांव के सरपंच की सूचना पर एसआई सतवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त मूलरूप से गांव बिलंदपुर खेड़ी फिलहाल गांधीनगर, गन्नौर निवासी सोमवीर (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी सोमवीर के पिता रमेश को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया।
विज्ञापन
गोली के लिए कराया एक्स-रे
सोमवीर के शव में गोली खोजने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जांच में पता लग रहा था कि सोमवीर के सिर में गोली लगी है, लेकिन सामान्य अस्पताल में यह स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसी कारण पहले तो सिर का एक्स-रे कराया गया। जिसके बाद गोली निकाली गई।
विज्ञापन
दो किमी दूर मिली मोटरसाइकिल
परिजनों के बयान के अनुसार सोमवीर बाइक लेकर घर से निकला था। जहां पर सोमवीर का शव मिला, वहां से 2 किमी दूर खेतों में उसकी बाइक मिली है। अनुमान है कि यहां बाइक खड़ी करने के बाद वह पैदल ही आगे गया होगा। इसी दौरान हत्या कर दी गई है।
आपराधिक रिकार्ड रहा है सोमवीर का
सोमवीर का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उस पर एक छात्र की हत्या का आरोप है। इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि 8 सितंबर, 2011 को गांव थाना खुर्द निवासी हैप्पी (21) पुत्र जगबीर सिंह की हत्या हुई थी। सीआरए कालेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैप्पी की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी।
वारदात के समय हैप्पी गांव थाना कलां निवासी पवन, प्रवीण और थाना खुर्द निवासी ब्रह्मप्रकाश आदि के साथ सोनीपत नगर परिषद पार्क आया था। यहीं उसकी हत्या कर दी गई थी। हैप्पी की हत्या का आरोप सोमबीर, गांव गुमड़ निवासी महताब और गांव खेवड़ा निवासी अंशुम सहित आधा दर्जन युवकों पर लगा था। इसी मामले में सोमबीर जमानत पर जेल से बाहर आया था। इतना ही नहीं उस पर गन्नौर थाने में भी 30 अक्टूबर, 2012 को मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।