फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shortage of medicines in civil hospital, patients upset

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान

Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines in civil hospital, patients upset
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए सभी मर्ज की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कुछ दवाइयां मिलती हैं तो कुछ बाहर से लिख दी जाती हैं। दवा न मिलने पर मरीजों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के औषधालय में मरीजों के लिए दर्द निवारक, बीमार बच्चों के लिए गैस, कब्ज व नेत्र एलर्जी की दवा तक नहीं है। अस्पताल में दवाएं न मिलने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल से चिकित्सकों से परामर्श लेकर बिना दवा लिए लौटना पड़ रहा है। मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का दावा किया जाता है, लेकिन दवा न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है। अस्पताल में 10 दिन से दवाइयों का टोटा है। दर्द निवारक (पेन किलर) और एंटीबायोटिक दवाओं की कमी बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। अगर कोई चिकित्सक मरीज की बीमारी के हिसाब से दर्द निवारक या एंटीबायोटिक दवा लिखते हैं तो उन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को सबसे अधिक हो रही परेशानी
मौसम की मार का सर्वाधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। सबसे अधिक बच्चे उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। छह माह से कम उम्र के बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में दवाओं का टोटा होने से कारण अभिभावकों को परेशानी हो रही है। बच्चों के लिए गैस की दवा रैनटेक, कब्ज की दवा लैक्टुलोज सिरप तक नहीं है। वहीं, मरीजों के दर्द निवारक के लिए डाइक्लोपारा, आंखों पर एलर्जी के लिए मोक्सीफ्लोक्सासिन तक नहीं है।
-----


मैं बच्चे को लेकर अस्पताल में आया हूं। बच्चे के बालों का लगातार झड़ना जारी हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी पर्ची में कुछ दवा लिखी,लेकिन औषधालय में दवा न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है।
आजाद हुड्डा, सेक्टर-12


मेरी बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा है। मैं बेटी को लेकर अस्पताल में चिकित्सक के पास लेकर गया। इसके बाद बुखार की दवा लेने के लिए औषधालय पर गया तो कुछ दवाएं मिली तो फार्मासिस्ट ने कुछ दवाएं बाहर से लेने की बात कही।
देशराज, गांव जाट जोशी


मैं अपनी जाड़ के दर्द की दवा लेने अस्पताल में आई थी। चिकित्सकीय परामर्श के बाद औषधालय पर दवा लेने गई तो दर्द निवारक के लिए दवा तक नहीं मिली। इससे परेशानी हो रही है।
सरोज, खेवड़ा



सरकार की ओर से दवाओं की आपूर्ति की जानी चाहिए। जिससे मरीजों को दर्द निवारक व अन्य बीमारी की दवाएं लेने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

राजवंती, खेवड़ा
--

रोहतक वेयरहाउस से दवाओं की पूर्ति की जाती है। वेयरहाउस से जिन दवाओं के साल्ट खत्म हो चुके हैं वहां से अनुपलब्धता प्रमाणपत्र (एनएसी) लिया गया है। जल्द ही स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद की जाएगी।
-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed