फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shops will open in raw quarters and cloth market from today due to odd-even rules

कच्चे क्वार्टर व क्लॉथ मार्केट में आज से सम-विषम नियम से खुलेंगी दुकानें

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shops will open in raw quarters and cloth market from today due to odd-even rules
सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील देने के बाद बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी भीड़ कम नहीं हुई। ऐसे में बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ीं। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कच्चे क्वार्टर मार्केट व क्लॉथ मार्केट में बुधवार से सम-विषम नियम के अनुसार ही दुकानें खोली जाएंगी। यहां आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस का पानी भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों ने मार्केट में सम-विषम नियम लागू करने के लिए खुद अपनी दुकानों पर नंबर डाले। क्योंकि दुकानों पर खरीदारी करने पहुंच रहे लोग भी कोरोना बचाव के नियमों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही पुलिस व प्रशासन की ओर से बाजारों में निगरानी की जा रही। वहीं बाजार खुलने के साथ ही बैंकों में भी भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी मुरथल रोड मार्केट, देवीलाल चौक मार्केट, मामा भांजा चौक मार्केट, दिल्ली रोड मार्केट में सम-विषम के अनुसार दुकानों को नहीं खोला गया। इन बाजारों में सड़क के दोनों ओर दुकानें खोली गईं। सरकार के आदेश के बाद लॉकडाउन में दुकानें खुलने के दूसरे दिन भी भीड़ मिली। कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानदार नियम का पालन करते नहीं दिखाई दिए। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ीं। जिसके चलते मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद मार्केट बंद होने पर क्लॉथ मार्केट व कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानों पर नंबर डाले गए, ताकि बुधवार को इन मार्केट में दुकानें सम-विषम नियम के अनुसार ही खोली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार खुलने के कारण विभिन्न मार्गों पर लगा जाम
दुकान खुलने की अवधि कम होने के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ रही है। वाहनों के कारण बाजारों के आसपास मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। कच्चे क्वार्टर में आने वाले लोगों की वजह से गीता भवन चौक, ओल्ड डीसी रोड, गुरुद्वारा रोड, मामा-भांजा चौक पर दुकान खुलने तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सब्जी मंडी, कपड़ा मार्केट, गांधी चौक मार्केट व आसपास की अन्य मार्केट में आने वाले वाहनों के कारण बस स्टैंड रोड, कामी रोड, मुरथल रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

मास्क नहीं पहनने पर व्यापारी खुद कराएंगे लोगों के चालान
कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि सरकार के आदेश पर बुधवार से सम-विषम नियम लागू किया जाएगा। अगर मार्केट में कोई भी व्यक्ति या दुकानदार बिना मास्क लगाए मिला तो वह खुद पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनके चालान कराएंगे। मार्केट में सम-विषम नियम के तहत दुकानें खोलने को मंगलवार को सभी दुकानों पर नंबर डाले गए हैं। मार्केट में सम विषम नियमों का किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed