फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers protested against the lack of cleaning and drainage of drains.

Sonipat News: नालों की सफाई और पानी निकासी नहीं होने पर दुकानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested against the lack of cleaning and drainage of drains.
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली मार्ग पर दुकानों के आगे भरे दूषित पानी की निकासी की मांग उठा
खरखौदा। पानी निकासी की समस्या से न केवल शहरवासी बल्कि यहां से आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। इससे दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को दिल्ली मार्ग पर दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुकानदार नवीन, दीपक, अभिमन्यु, संजय, दीपक कुमार, नितिन ने कहा कि उनकी दुकानों के आगे नालों का पानी निकलकर सड़क पर भर रहा है। यह समस्या वह कई साल से झेल रहे हैं लेकिन बीच-बीच में नगर पालिका की ओर से इस तरफ खानापूर्ति किए जाने से उन्हें कुछ दिनों की राहत मिल जाती है।
विज्ञापन

सुरेंद्र, राहुल, रामपत, मनोज, रोहित व पवन ने बताया कि अब फिर से उनकी दुकानों के बाहर दूषित पानी भर हुआ है। इससे उनकी दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं जबकि ज्यादातर दुकानदार किराये पर दुकान लेकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो उनकी आजीविका पर संकट पैदा हो जाएगा। उनकी तरफ से पार्षदों को भी मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed