फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shiva temples reverberated with slogans of 'Bam Bol' and 'Har Har Mahadev'

Sonipat News: बम बोल व हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples reverberated with slogans of 'Bam Bol' and 'Har Har Mahadev'
सोनीपत। शिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शिवालय बम बोल व हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे।
विज्ञापन

मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार, गंगोत्री व गोमुख से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल व मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं ने उपवास कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब जमकर उमड़ा। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। कई जगह श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया। शिवरात्रि पर्व पर शहरभर के मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया गया। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन व रूद्राभिषेक कर भगवान शिव से मनोकामनाएं मांगी। शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व लाइट से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था को लेकर रहे मंदिरों में प्रबंध
शहर के ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, राई स्थित शिव मंदिर, गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में जलाभिषेक करने को लेकर तैयारियां की गई थीं। मंदिरों में शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंधक कमेटियों की ओर से सेवादारों की जिम्मेदारी लगाई गई थी।

दिनभर चले भंडारे
हरिद्वार सहित विभिन्न जगहों से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों व श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शिविर व भंडारे लगाए गए। इनमें श्रद्धालुओं को फलाहार सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया। व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए कई शिविरों में फलाहार के भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed