फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shiv Stotra Maha Yagya provides mental, physical and spiritual benefits: Rajesh Swaroop

शिव स्तोत्र महायज्ञ से मिलता है मानसिक, भौतिक व आध्यात्मिक लाभ : राजेश स्वरूप

Sat, 22 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shiv Stotra Maha Yagya provides mental, physical and spiritual benefits: Rajesh Swaroop
फोटो 15- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर ​स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में चल रहे शिव
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम के पीठाधीश्वर राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि शिव स्तोत्र महायज्ञ दिव्य वैदिक एवं तांत्रिक अनुष्ठान है। इसमें भगवान शिव के स्तोत्र का पाठ कर विशेष यज्ञ किया जा रहा है। यह यज्ञ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके मानसिक, भौतिक व आध्यात्मिक लाभ भी अद्वितीय हैं। यह यज्ञ विभिन्न दोषों के निवारण, सकारात्मक ऊर्जा के संचार व विश्व कल्याण के उद्देश्य से किया जाता है।
विज्ञापन


पीठाधीश्वर राजेश स्वरूप शुक्रवार को सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में चल रहे 7वें सतकुंभा उत्सव में शिव स्तोत्र महायज्ञ के महात्मय पर प्रकाश डाल रहे थे। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में कृष्णचंद्र शर्मा व संयोगिता शर्मा रही। राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि 20 फरवरी से आरंभ किए गए महायज्ञ को 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न किया जाएगा। पंजाब के डेराबस्सी से आचार्य विष्णु शर्मा, आचार्य शिवम कौशिक ने करनाल से आए वेद पाठियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव स्तोत्र महायज्ञ करवाया। महायज्ञ में आचार्य अमन शर्मा, सूरज शास्त्री, बाबा सत्यवान स्वरुप महाराज, सुमित शास्त्री, सोमवीर शास्त्री, प्रवेश शास्त्री, बिलंदपुर से पंडित तेलूराम शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed