फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewerage, storm water and drinking water supply pipelines will be laid in Ward-1 at a cost of Rs 3.73 crore.

Sonipat News: वार्ड-1 में 3.73 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवरेज, स्टॉर्म वाटर व पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sewerage, storm water and drinking water supply pipelines will be laid in Ward-1 at a cost of Rs 3.73 crore.
फोटो 08- सोनीपत के वार्ड-1 में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर ​शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान - फोटो : samvad
सोनीपत। विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन शनिवार को वार्ड-1 में करीब 3.73 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस राशि से वार्ड में सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। वार्ड में सीवरेज व पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि जटवाड़ा के खिजर पार्क के पास से हनुमान नगर तक सीवरेज व पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब 80 लाख रुपये से करवाया जाएगा। साथ ही जटवाड़ा चुंगी से सीएसडी कैंटीन (फ्लाइओवर तक) सड़क के दोनों ओर स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी, फुटपाथ पर टाइलें भी लगवाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब 1.74 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि कुम्हार गेट से चंदन पेट्रोल पंप तक नाले में करीब 18 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर किया जाएगा। इसके अलावा एक शौचालय भी बनाया जाएगा। साथ ही करीब 21 लाख रुपये से नानक चक्की वाली गली में सीवरेज लाइन बिछाकर इसे सीसी से पक्का करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 80 लाख रुपये की लागत से शंकर की कुई से गोल्डन स्कूल गेट तक सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इन सभी कार्यों के पूरा होने से वार्ड-1 में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा, लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने मौके पर मौजूद ठेकेदार प्रतिनिधियों को सभी कार्यों को तय समय सीमा व उचित गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, श्यामवीर नंबरदार, महताब खत्री, विनोद खत्री, महेश शर्मा, आशीष दहिया, संजू खत्री, दीपक खत्री, सुमित वर्मा, पवन तनेजा, कृष्ण, ओमप्रकाश, यशपाल, रितेश, योगेश, कुलदीप, सूबे सिंह, बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed