फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer water is not reaching STPSewer water is not reaching STP

Sonipat News: एसटीपी तक नहीं पहुंच रहा सीवर का पानी

Thu, 31 Jul 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sewer water is not reaching STPSewer water is not reaching STP
फोटो 07 : सोनीपत में सेक्टर-23 मोड़ पर सीवर का मैनहोल खुलवाकर जांच करते मेयर राजीव जैन व पार्षद
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पूरी मात्रा में सीवर का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी जांच करने के लिए बुधवार को मेयर राजीव जैन ने निगम अधिकारियों के साथ ककरोई रोड प्लांट से लेकर सेक्टर-23 मोड़ तक सभी मैनहोल खुलवाकर देखे। उन्होंने रुकावट वाले मैनहोल की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेयर राजीव जैन ने लगभग दो घंटे तक कनिष्ठ अभियंता विपिन राणा, सीवर सफाई सुपरवाइजर विशाल बड़ौली, पार्षद बिजेंद्र मलिक के साथ एक-एक मैनहोल खुलवाया और पानी के स्तर की जांच करवाई। दो मैनहोल में पानी का स्तर बहुत कम पाया गया, इनके पीछे वाले मैनहोल की सफाई के निर्देश दिए। दरअसल जब से लाइन डली है तब से सफाई नहीं हुई। इसके चलते कई मैनहोल में सिल्ट जमा हो चुकी है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि तिरंगा चौक और सेक्टर 23 बूस्टिंग के पास कनेक्शन करवाने के बावजूद गोहाना रोड की कई काॅलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसलिए मैनहोल जांच करने की आवश्यकता महसूस हुई। मेयर ने शंभू दयाल डिस्पोजल की जाली साफ करने के लिए भी स्थायी रूप से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवडू रोड पर पानी गलियों में खड़ा रहने की समस्या के समाधान के लिए ड्रेन नंबर 6 के ऊपर शिव कॉलोनी के पास पंप सेट शुरू करवा दिया है जोकि ड्रेन नंबर 6 के पास नई सीवर लाइन डालने के बाद बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed