{"_id":"6859aa34904c61043d04aa9b","slug":"sewer-problem-will-be-solved-in-laxman-and-baba-colony-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138438-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लक्ष्मण और बाबा कॉलोनी में दूर होगी सीवर समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लक्ष्मण और बाबा कॉलोनी में दूर होगी सीवर समस्या
Tue, 24 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के लक्ष्मण कॉलोनी में सीवर लाइन न होने से मार्ग पर भरा दूषित पानी। संवाद
सोनीपत। लक्ष्मण कॉलोनी और बाबा कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दूषित पानी निकासी की समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से दोनों कॉलाेनियों में में डाली गई सीवर लाइन को जोड़ने का काम जल्द ही किया जाए। इसके लिए नगर निगम ने 37.40 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। सीवरलाइन मुख्य लाइन से जुड़ने के बाद दूषित पानी सीधे राठधना स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में जाएगा।
नगर निगम की ओर से शहर में अमृत योजना के तहत 65 करोड़ रुपये से सीवरलाइन डाली गई थी। उससे पहले लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी में सीवरलाइन डाली गई थी, मगर उनको अभी तक मुख्य लाइन से जोड़ा नहीं था। इसके अलावा इन कॉलोनियों में विकसित हुए कुछ नए क्षेत्र में भी अभी तक सीवरलाइन नहीं पड़ी थी। सीवरलाइन के मुख्यलाइन से नहीं जोड़े जाने की वजह से दोनों कॉलोनियां के लोगों को दूषित पानी खाली प्लॉटों में डालना पड़ रहा था। इससे वहां के लोगों को परेशानी हो रही थी।
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वहां के लोगों ने सीवरलाइन को जोड़ने की मांग कर रहे थे। अब उनकी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने 37.40 लाख रुपये से सीवरलाइन को जोड़ने का काम करने वाली है।
विज्ञापन
10 हजार से ज्यादा लोगों को उठानी पड़ रही थी परेशानी
लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों में दूषित पानी की निकासी के लिए फिलहाल बेहतर व्यवस्था नहीं है। यहां के लोग लंबे समय से सीवरलाइन के जोड़े जाने का इंतजार कर रहे थे। लाइन के जुड़ने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
लक्ष्मण कॉलोनी और बाबा कॉलोनी में सीवरलाइन डालने के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद सीवरलाइन को जोड़ने और कुछ क्षेत्रों में नई डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -सचिन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर निगम।