फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer lines up to the Pirbodhi and Sukhpura disposal points will be improved at a cost of

Sonipat News: शहर में फैला 1600 टन कचरा, मैदान में उतरे अधिकरी, उठान को 2 टीमें गठित

Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines up to the Pirbodhi and Sukhpura disposal points will be improved at a cost of
37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद
रोहतक। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारी पिछले 18 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में करीब 1,600 टन कचरा सड़कों और गलियों में जमा हो गया है। व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नगर निगम के अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। कूड़ा उठान के लिए दो विशेष टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। बदबू से आमजन परेशान हैं। मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। रमेश और सुंदर अहलावत ने बताया कि गलियों में दुर्गंध से निकल नहीं पा रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द सफाई करानी चाहिए।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों और पुलों से कचरा उठाया ताकि आम लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी न हो। हालांकि, डंपिंग प्वाॅइंट से कचरा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे वहां कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने की पंचायत
हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न संगठनों और आमजन से समर्थन जुटाने के लिए निगम कार्यालय में पंचायत बुलाई। पंचायत में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, आरक्षित वर्ग विकास परिषद के महासचिव राजेंद्र, अठगामा पंचायत के प्रधान राजबीर बोहर, पालिका कॉलोनी भिवानी रोड के प्रधान अशोक सहित छात्र संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इकाई प्रधान शंभू टांक ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारियों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील
निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने कहा सरकार पालिका रोल कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए तैयार है। इसके बाद कर्मचारियों को 21 हजार रुपये मासिक वेतन और 1,590 रुपये भत्ते मिलेंगे। जॉब सिक्योरिटी के नियमों के तहत कर्मचारियों को हर वर्ष वेतन में वार्षिक वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि जब तक सभी मांगों पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता तब तक वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।


शहर से एजेंसी के वाहनों और मशीनों के जरिए कचरा उठवाया जा रहा है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।
सत्येंद्र दुहन, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

37 : पुरानी आईटीआई डंपिंग प्वाइंट पर लगे कूड़े के ढेर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed