फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer line will be laid in Kundli, STP will also be built

Sonipat News: कुंडली में डाली जाएगी सीवर लाइन, एसटीपी भी बनेगा

Tue, 09 Sep 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will be laid in Kundli, STP will also be built
फोटो 21: सोनीपत के कुंडली ​स्थित गली में दू​​षित पानी निकासी के लिए एसएमडीए की ओर से सीवर लाइन
सोनीपत। दिल्ली सीमा से सटे कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्द सीवर लाइन की सुविधा मिलेगी। इसके टेंडर आंवटन के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण ने फाइल सीएम कार्यालय भेजी है।
विज्ञापन

टेंडर आवंटित होने के बाद सीवर लाइन डालने का काम शुरू होगा। इससे 30 हजार लोगों को दूषित पानी की निकासी से निजात मिलेगी। अकेले सीवर लाइन डालने पर 29.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुंडली में दूषित पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गलियों व मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। इसके समाधान के लिए कुंडली में सीवर व्यवस्था का जाल बिछाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 जुलाई 2024 को 54.69 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में 29.74 करोड़ रुपये से गलियों व मुख्य मार्गों पर 7.2 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। टेंडर आंवटन के लिए फाइल एसएमडीए ने सीएम कार्यालय में भेजी है।
पानी की निकासी के लिए एक मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) व दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 6.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य का टेंडर लेने के लिए तीन एजेंसियां आई हैं।
जल्द ही टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। साथ ही पांच जगहों पर डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। इनमें प्याऊ मनियारी रोड पर दो, नवल अस्पताल, लांडा कॉलोनी और टीकाराम संस्था के पास डिस्पोजल पंप बनाए जाने हैं।
कुंडली क्षेत्र में दूषित पानी को शोधित करने के लिए दो एकड़ में 7.5 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाना है। सीवर का दूषित पानी एसटीपी में शोधित कर ड्रेन नंबर आठ में डाला जाएगा।
एसएमडीए की ओर से एसटीपी निर्माण के लिए 12.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए तीसरी बार टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटन के लिए इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा।


कुंडली में जल्द ही सीवर व्यवस्था का जाल बिछाया जाएगा। साथ ही एसटीपी के निर्माण और एमपीएस व आईपीएस के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। -यजेश मोहन मेहरा, मुख्य अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed