{"_id":"6945b91d0bd278545e0daed1","slug":"seven-selected-in-campus-placement-drive-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146943-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सात चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सात चयनित
Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कंपनी के प्रतिनिधियों के सा
सोनीपत। राठधना रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को इंडीग्रिड कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 07 विद्यार्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया।
प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के चयनित विद्यार्थियों में आकाश, दिशा, देव, सुमित, सौरव, सागर व दीक्षा शामिल हैं जबकि पवन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी ने तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष (3 एलपीए) का वार्षिक पैकेज प्रदान किया।
प्राचार्य ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में उप प्राचार्य, सह प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी पंकज मलिक, सहायक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी विवेक कुमार सिंह मौजूद रहे।