{"_id":"666f1fc182c9d2e59f020421","slug":"seven-permanent-bridges-are-being-built-instead-of-temporary-bridge-on-bhanderi-drain-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119757-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भंडेरी ड्रेन पर अस्थायी पुल की जगह बनाए जा रहे सात स्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भंडेरी ड्रेन पर अस्थायी पुल की जगह बनाए जा रहे सात स्थायी पुल
Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गांव भंडेरी के पास ड्रेन पर चल रहा पुल का निर्माण कार्य। संवाद
गोहाना। सिंचाई विभाग की तरफ से 84 लाख रुपये खर्च कर भंडेरी ड्रेन पर अस्थायी सात पुलों की जगह पर स्थायी पुल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग ने काम शुरू किया हुआ है। अब तक एक पुल का निर्माण कर दिया गया है, बाकी पुलों का काम भी तेजी से किया जा रहा है। पुलों का निर्माण पूरा होने से आसपास के किसानों काे इसका फायदा मिलेगा।
महम रोड के साथ बनी भंडेरी ड्रेन में भंडेरी-बरोदा के खेतों से बारिश के पानी की निकासी की जाती है। वहीं किसानों ने ड्रेन पर पाइप दबाकर अस्थायी पुल बनाए हुए थे। इससे ड्रेन का पानी में बाधा बनती थी। वहीं बारिश के सीजन में किसानों को इससे परेशानी रहती है। सिंचाई विभाग ने अब अस्थाई पुल को हटाकर सात जगह को चिह्नित कर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है।
स्थायी पुल बनने के बाद ड्रेन में बारिश के पानी की निकासी आसानी से होगी और किसानों को भी पक्का रास्ता मिलेगा। सिंचाई विभाग ने एक महीने में पुल बनाने के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
वर्जन
भंडेरी ड्रेन पर सात पुल तैयार किए जा रहे हैं। पुल एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पक्के पुल बनने के बाद ड्रेन में पानी की निकासी तेजी से हो सकेगी।-पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग